Zollege is here for to help you!!
Need Counselling
Anil Tigga's profile photo

Anil Tigga

University Data Specialist | Updated On - Mar 8, 2018

केन्द्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के मुख्य परीक्षा 2017 का परिणाम द्वारा घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा द्वारा देश भर के परिक्षार्थियों को आई.आई.टी. एवं प्रतिष्ठित अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्राप्त होता है। JEE मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र एन.आई.टी. / आई.आई.टी. / सी.एफ.टी.आई. / एस.एफ.आई. जैसे संस्थानों में प्रवेश पा सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी भारत के विभिन्न निजी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी प्रवेश पा सकते हैं। JEE मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग/बी.ई./बी.ए.आर.के./बी.प्लानिंग के विभिन्न स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।

JEE परीक्षा में हर साल बड़ी संख्या में परिक्षार्थी शामिल होते हैं। वर्ष 2017 में हुई अभ्यर्थी JEE परीक्षा में भी लाखों की संख्या में परिक्षार्थियों ने भाग लिया था, इनमें से करीब 10,15349 परिक्षार्थियों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था। 2 अप्रैल को हुई लिखित परीक्षा में कुल 1,83,640 परिक्षार्थी शामिल हुए थे। 8-9 अप्रैल 2017 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया गया था।

जानिए JEE MAIN


JEE मुख्य परीक्षा 2017 का कट ऑफ अंक

JEE मुख्य परीक्षा 2017 का कट ऑफ अंक राष्ट्रीय स्तर पर घोषित किया गया है। मुख्य परिणाम 2017 का कट ऑफ अंक या स्कोर कार्ड सरकारी वेबसाइटों (www.jeemain.nic.in और www.cbseresults.nic.in) पर उपलब्ध है जो ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम उपरोक्त वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं। परीक्षा का परिणाम 27 अप्रैल को घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम की जांच के लिए अभ्यर्थियों को अपना रॉल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। अभ्यर्थियों की अधिक जानकारी के लिए JEE परीक्षा 2017 के परिणाम का कट ऑफ अंक नीचे की तालिका में दिया गया है-

अभ्यर्थियों की श्रेणी कट ऑफ अंक 
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 81
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.)– एन.सी.एल.) 49
अनुसूचित जाति (एस.सी.) 32
अनुसूचित जन जाति (एस.टी.) 27
पी.डब्ल्यू.डी. 1

परीक्षार्थी सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित JEE परीक्षा परिणाम की जांच कैसे करें?

  • JEE 2017 का परिणाम सी.बी.एस.ई. की आधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nic.in और www.cbseresults.nic.in पर उपल्बध है।
  • परिक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम उपरोक्त वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं।
  • इसके लिए परिक्षार्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको सामने प्रदर्शित पृष्ठ पर अपना लॉगिन आई.डी. और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने JEE परीक्षा 2017 का परिणाम प्रदर्शित होगा। आप इस पृष्ठ पर अपने अनुक्रमांक को दर्ज कर परीक्षा का परिणाम जांच सकते हैं।
  • आगे की प्रक्रिया के लिए आपको अपने परीक्षा परिणाम का प्रिंट लेकर संभाल कर रखना है।
  • अंत में, आपका स्कोर स्क्रीन पर दिखाया जाएगा, आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें और प्रिंट करें।

JEE परीक्षा 2017 से संबंधित विशेष जानकारियां

अभ्यर्थियों के लिए JEE 2017 परिणाम से संबंधित विशेष जानकारियां नीचे दी गई हैं-

  • JEE परीक्षा 2017 का परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन फार्म में भरे गए अपने  वर्ग या उप वर्ग के आधार पर घोषित किया गया है।
  • परीक्षा में उत्तीर्ण केवल भारतीय नागरिकों को एन.आई.टी. / आई.आई.आई.टी. / जी.एफ.टी.आई. में नामांकन का अवसर मिलेगा।
  • अभ्यर्थियों को परामर्श के लिए ऑनलाइन विकल्प भरने होगा।
  • भारत के वे अभ्यर्थी जो विदेशों में रह रहे हैं उनके लिए अलग से डी.ए.एस.ए. चैनल की व्यवस्था है।

Read JEE Main Cutoff


अभ्यर्थियों के लिए JEE 2017 की काउंसलिंग संबंधी निर्देश

अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए इंजीनिरिंग संस्थानों में परामर्श संबंधी जानकारियां नीचे दी गई हैं-

  • अभ्यर्थियों को केंद्रीय परामर्श विवरण भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.josaa.nic.in पर जाना है।
  • प्रवेश प्रक्रिया और सूचना विवरणिका आधिकारिक वेबसाइट www.josaa.nic.in पर विस्तृत रूप से उपलब्ध है। अभ्यर्थी पूरी जानकारी के लिए उपलब्ध प्रवेश प्रक्रिया और निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ें।
  • JEE मुख्य परीक्षा की काउंसिलिंग प्रक्रिया जुलाई 2017 के पहले सप्ताह से शुरू होगी|
  • काउंसिलिंग सेंट्रल सीट आवंटन बोर्ड (C.S.A.B.) और संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (J.o.S.A.A.) द्वारा आयोजित की जाती हैं|
  • JEE मुख्य परीक्षा की कोउसेल्लिंग ऑनलाइन माध्यम में की जाएगी| काउंसलिंग के दौरान छात्र कॉलेज एवं ब्रांच के लिए अपने विकल्प भर सकते हैं|

JEE 2017 परीक्षा से संबंधित महत्ववूर्ण तिथियां

परीक्षा तिथि (ऑफलाइन परीक्षा) 2 अप्रैल 2017
परीक्षा तिथि (ऑनलाइन परीक्षा) – 8 एवं 9 अप्रैल 2017
उत्तर कुंजी और ओ.एम.आर. प्रकाशित की तिथि 18 से 22 अप्रैल 2017
परिणाम घोषणा की तिथि 27 अप्रैल 2017 (घोषित)
काउंसिलिंग की तिथि जुलाई 2017 का पहला सप्ताह

JEE 2017 परीक्षा से संबंधित महत्ववूर्ण जानकारियां

  • परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को नामांकन में सफलता तभी मिल पाएगा जब वे किसी कॉलेज / संस्थान में प्रवेश पात्रता मानदंडों को पूरा करेंगे और उनके मूल प्रमाण पत्रों का सही से सत्यापन होगा।
  • परिक्षार्थियों द्वारा किसी कॉलेज के लिए दर्ज किया गया परामर्श विवरण सीट आवंटन की गारंटी नहीं है। सीटों का आवंटन अभ्यर्थियों के रैंक, उनके वर्ग एवं संस्थान में उपलब्ध सीटों की संख्या पर निर्भर करता है।
  • परिक्षार्थियों को कॉलेज / संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया समाप्त होने तक अपने स्कोर कार्ड को संभाल कर रखना है।

JEE परीक्षा 360 अंकों का होता है। साल 2017 में हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) में राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले 17 वर्षीय कल्पित वीरवाल ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। कल्पित ने 360 अंकों की होने वाली परीक्षा में पूरे 360 अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह दूसरे छात्र वसु जैन ने 350 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा में अन्नाई अग्रवाल ने तीसरे स्थान पर हासिल किया। लड़कियों में वृंदा नंदकुमार राठी ने 321 अंक प्राप्त कर देश भर में 71वां रैंक प्राप्त किया है।

अपनी सफलता पर गौरवान्ति कल्पित ने कहा, "मैंने उदयपुर में रहकर नियमित रूप से स्कूली शिक्षा के साथ-साथ कोचिंग में पढ़ाई की और आज मुझे मेरी मेहनत का फल प्राप्त हुआ है। कल्पित ने यह भी कहा कि 360 का अंक एक जादुई आंकड़ा है, जो किसी सपने के सच होने जैसा है।"


*The article might have information for the previous academic years, please refer the official website of the exam.

Ask your question

Subscribe To Our News Letter

Get Latest Notification Of Colleges, Exams and News

© 2026 Patronum Web Private Limited